हर साल की तरह इस बार भी Income Tax Return File करना हर भारतीय करदाता के लिए जरूरी है। चाहे आपकी Income Salary से हो, Business से हो, या फिर Property और Shares से, ITR File करना न सिर्फ कानूनी जिम्मेदारी है बल्कि यह आपकी Financial Credibility को भी मजबूत करता है। लेकिन अगर आप ITR File करने की अंतिम तारीख 15 September 2025 को Miss कर देते हैं, तो आपको जुर्माना और ब्याज देना पड़ सकता है। इस Blog में हम आपको ITR Filing की अंतिम तारीख, देरी पर लगे वाले जुर्माने, और कुछ जरूरी Tips के बारे में आसान और रोचक तरीके से बताएंगे।
ITR Filing की अंतिम तारीख
Financial Year 2024-2025 यानी Assessment Year 2025-26 के लिए ITR File करने की अंतिम तारीख 15 सितंबर 2025 है। यह तारीख उन Taxpayers के लिए है जिनके Accounts का Audit जरूरी नहीं है, जैसे Salaried Individuals, हिंदू और अविभाजित परिवार और छोटे Business Owners जो Presumptive Taxation Scheme ( Sections 44AD, 44ADA, 44AE) के तहत आते हैं।

लेकिन ध्यान दें, अगर आपके Account का Audit जरूरी है, तो ITR File करने की तारीख 31 October 2025 है। और अगर आप अंतर्राष्ट्रीय लेनदेन में शामिल है, तो आपके लिए तारीख 30 नवंबर 2025 है।
अगर 15 सितंबर की Deadline Miss हो जाए तो?
अगर आप 15 सितंबर 2025 तक ITR File नहीं कर पाते, तो घबराने की जरूरत नहीं है, आप 31 दिसंबर 2025 तक Belated Return File कर सकते हैं। लेकिन इसके साथ कुछ जुर्माना और ब्याज देना पड़ सकता है। इसके अलावा, इसके अलावा अगर आप इस तारीख को भी Miss कर देते हैं, तो Updated Return का Option है, जिसे आप 31 मार्च 2030 तक File कर सकते हैं, लेकिन इसमें अतिरिक्त Tax देना होगा।
देरी पर कितना जुर्माना?
ITR File करने में देरी होने पर Section 234F के तहत जुर्माना लगता है। यह जुर्माना आपकी Taxable Income के आधार पर तय होता है। नीचे दी Table गई में देखें:
| Taxable Income | जुर्माना |
| ₹5 लाख या उससे कम | ₹1,000 |
| ₹5 लाख से ज्यादा | ₹5,000 |
Note: अगर आपकी Income Basic Exemption Limit ( पुराना Tax Regime में ₹2.5 लाख और नया Tax Regime में ₹3 लाख) से कम है, तो देरी से File करने पर कोई जुर्माना नहीं लगेगा। लेकिन अगर आपको Refund Claim करना है, तो ITR File करना जरूरी है।
ब्याज का बोझ
जमाने के अलावा, अगर आपने Tax का भुगतान समय पर नहीं किया है, तो Section 234A के तहत 1% प्रति माह या माह के हिस्से का ब्याज देना होगा। यह ब्याज 15 सितंबर 2025 से शुरू होकर उसे तारीख तक लागू होगा जब तक आप Return File करते हैं।
इसके अलावा, अगर आपने Advanced Tax का भुगतान नहीं किया या देर से किया, तो Section 234B और Section 234C के तहत भी 1% प्रति माह ब्याज लग सकता है। इसका मतलब है की देरी जितना ज्यादा होगी, आपका Financial बोझ उतना ही बढ़ेगा।
देरी के और नुकसान
जुर्माना और ब्याज के अलावा, देरी से ITR File करने के कुछ और नुकसान है:
- Loss Carry Forward: अगर आपके पास Business या Capital Loss है, तो आप इन्हें अगले साल के लिए Carry Forward नहीं कर पाएंगे। इसे आपकी भविष्य की Tax Liability बढ़ सकती है।
- Refund में देरी: देर से File करने पर आपका Refund भी देरी से मिलेगा, और Refund पर मिलने वाला ब्याज भी काम हो सकता हैं।
- Scrutiny का खतरा: देर से Refund File करने पर Income Tax Department की नजर में आने का खतरा बढ़ जाता हैं, जिससे Notice या जांच हो सकती है।

ITR File करने का आसान तरीका
ITR File करना अब पहले से कहीं ज्यादा आसान है। आप incomtax.gov.in पर जाकर Online Return File कर सकते हैं। निचे Step by Step Guide है:
- Login करे: Incom Tax Portal पर अपने PAN/Adhaar और Passward से Login करे।
- सही Form चुने: AY 2025-26 के लिए सही ITR Form चूने। गलत Form चुनने से Return Defective हो सकता है।
- Details भरे: Salary, TDS, ब्याज, और Deductions की जानकारी ध्यान से भरे। Portal पर Pre-Field Data को Check करे।
- Tax Regime चुने: पुराना यार नया Tax Regime चुने। नए Regime में छूट काम है लेकिन Tax Slab आसान है।
- E-Verification: Return File करने के बाद 30 दोनों के अंदर E-Verification जरूर करें, वरना Return अमान्य होगा।
समय पर ITR File करने के फायदे
- जुर्माने से बचे: समय पर File करने से ₹1000- ₹5000 का जुर्माना और ब्याज बचता है।
- तेज़ Refund: जल्दी File करने पर Refund जल्दी मिलता है।
- Financial Creditiblity: ITR Lone, Credit Card, या Visa apply करने में काम आता है।
- कानूनी परेशानी से बचे: समय पर Filing से Scrutiny और Notice का डर कम होता है।
Tips: गलतियों से बचें
- Portal Glitch से सावधान: Deadline के आखिरी दिनों में Portal पर Load बढ़ जाता हैं, जिससे Glitch हो सकती है। जल्दी File करे।
- Data Check करे: AIS, Form 26AS, और TIS में Data Miss Match की जांच करें। गलत Data से Tax Liability बढ़ सकती है।
- Tax Professional की मदद ले: अगर आपको ITR File में दिक्कत हो रही है, तो किसी Charted accountant से सलाह लें।
निष्कर्ष
ITR File करना सिर्फ एक कानूनी जिम्मेदारी नहीं, बल्कि आपकी Financial Journey का अहम हिस्सा है। 15 सितंबर 2025 की Deadline को Miss न करे, वरना ₹1,000 से ₹5,000 तक का जुर्माना और ब्याज देना पड़ सकता है। समय पर Filing से न सिर्फ पैसे बचाएंगे, बल्कि मानसिक शांति भी पाएंगे, तो देर न करें, आज ही Login करे और अपना ITR File करे!